Saturday, May 6, 2017

अब पैन कार्ड बनेगा सिर्फ 1 दिन में, घर बैठें ऑनलाइन करें आवेदन



नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्र सरकार ने आम आदमी की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके चलते आम आदमी बिना दौड़-भाग किये अपना पैन कार्ड (परमानेंट अकाउंट नंबर) आसानी से बनवा सकता है। आपको बता दें कि अब आप सीधे आयकर विभाग में संपर्क कर तीन दिन में अपना पैन कार्ड पा सकते हैं। जबकि पैन नंबर एक ही दिन में आपको आवंटित कर दिया जाएगा। इस नई सुविधा के तहत कॉरपोरेट डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करके टैन (टैक्स डिडक्शन अकाउंट नंबर) के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें एक दिन के भीतर पैन व टैन आवंटित कर दिया जाएगा। व्यक्तिगत करदाता भी आधार से जुड़ी ई-सिग्नेचर सुविधा के जरिए नया पैन तीन दिन में हासिल कर पाएंगे।
सीबीडीटी के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने कहा कि कारोबारियों को अब एक दिन में टैन नंबर लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारोबारी अब डिजिटल सिग्नेचर के जरिए पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आम लोगों का पैन कार्ड आधार नंबर के जरिए तुरंत जांच कर लिया जाएगा, जिससे आम लोगों को यह सिर्फ 3 से 4 दिन के भीतर मिल जाएगा।
जिंदल के अनुसार, इस प्रकिया के जरिए फर्जी पैन कार्ड बनवाने की कोशिशों पर लगाम लग सकेगी। देशभर के लाखों लोगों ने एक से ज्यादा पैन कार्ड बनवा रखे हैं। जिंदल ने बताया कि एक अभियान के तहत पूरे देश में अब तक में 11 लाख पैन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2017 के दौरान 10,894 नई गठित कंपनियों को चार घंटे में पैन जारी किया गया। इसी प्रकार 94.7 प्रतिशत मामलों में चार घंटे के भीतर टैन नंबर जारी किया गया और 99.73 मामलों में एक दिन के भीतर इस काम को अंजाम दिया गया।
कैसे करे आवेदन?
इसके लिए आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर ई-बिज प्लेटफॉर्म के अंतर्गत फॉर्म भरना होगा। यदि आपके पास आधार-आधारित डिजिटल सिग्नेचर है, तो बस उसी के जरिए आपको 24 घंटे के भीतर पैन नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। इसमें आपको स्वयं जाकर दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।
- See more at: http://www.jagran.com/technology/tech-guide-know-how-now-you-get-pan-card-within-a-day-15854616.html#sthash.XIS9kaRz.dpuf

फेसबुक और व्हाट्सएप से चैट के जरिए ऐसे ट्रेस करें लोकेशन


हम आज आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके द्वारा आप फेसबुक और व्हाट्सएप पर किसी भी व्यक्ति की लोकेशन का पता लगा सकते हैं
नई दिल्ली। आज हम सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए काफी लोगों से जुड़े रहते हैं। हम अपने दोस्तों से भले ही न मिलें, लेकिन उनसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर बातें हमेशा होती रहती हैं। क्या आपने कभी ये सोचा है कि चैटिंग के अलावा फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए कई बातों का पता लगाया जा सकता है? आपको बता दें कि आप फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए अपने दोस्त की लोकेशन जान सकते हैं। तो हम आज आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके द्वारा आप सामने वाले व्यक्ति की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ आसान से उपाय करने होंगे।
आईपी एड्रेस से लोकेशन ट्रेस करना:
1. सबसे पहले, अपने दोस्त से चैट करना शुरू करें, जिसका IP एड्रेस आपको चाहिए। ये सुनिश्चित कर लें कि कंप्यूटर में चल रही सभी एप्स बंद हो। अब कीबोर्ड में Win+R को प्रेस करें।
2. अब टाइप करें cmd और एंटर करें।
3. अब एंटर करने के बाद में कमांड प्रोम्प्ट में netstat-an टाइप करें और एंटर करें।
4. अब उस आदमी का IP एड्रेस नोट कर लें।
5. अब आपको इस लिंक के साथ IP एड्रेस को टाइप कर उसको स्कैन करना होगा, जिससे आप लोकेशन जान सकते है।
- See more at: http://www.jagran.com/technology/tech-guide-how-to-trace-location-of-a-person-by-chatting-on-facebook-and-whatsapp-15854754.html#sthash.bYf7GJuW.dpuf

Friday, May 5, 2017

इस ट्रिक से फोन से डिलीट हुआ डाटा नहीं होगा कभी भी रिकवर

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करने से ये जरुरी नहीं है कि कोई आपका डाटा रिकवर नहीं कर पाएगा
नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप अपना स्मार्टफोन बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातें पता होना बेहद जरुरी है। स्मार्टफोन बेचते समय हर कोई फैक्ट्री रीसेट करता है, जिससे आपका पर्सनल डाटा कोई रिकवर न कर पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करने से ये जरुरी नहीं है कि कोई आपका डाटा रिकवर नहीं कर पाएगा। ऐसे में हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए कोई भी आपका डिलीट किया डाटा रिकवर नहीं कर पाएगा। 
1. फोन बेचने से पहले आप सबसे पहले स्मार्टफोन में जीमेल और सभी सर्विसेज को लॉग आउट करें। 
2. इसके बाद एंड्रायड स्मार्टफोन की सेटिंग्स मे स्मार्टफोन एन्क्रिप्ट करने का ऑप्शन आएगा। यहां से आप अपने डाटा एन्क्रिप्ट कर सकते हैं।
3. ऐसे में अगर आपके फोन का डाटा रिकवर किया जाता है तो वो एनक्रिप्टेड होगा। इसे कोई पढ़ नहीं पाएगा।
4. एनक्रिप्शन के बाद फोन में फैक्ट्री रीसेट करें। ध्यान रखें कि यह क्लीन वाइप होना चाहिए। ऐसा करने के बाद आपका डाटा रिकवर करना लोगों के लिए मुश्किल होगा।
5. इसके लिए आप एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी ही एक एप अवास्त एंटी थेफ्ट एप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिए स्मार्टफोन का सारा डाटा डिलीट किया जा सकता है।
6. वहीं अगर आप डबल सिक्योरिटी चाहते हैं तो रीसेट के बाद फोन में जंक फाइल्स सेव कर दें। और फिर दोबारा फाइल्स को एनक्रिप्ट करें। इसके बाद फैक्ट्री रीसेट करें।
7. ऐसे में अगर आपके फोन में कोई डाट रिकवर करता भी है, तो उसे सिर्फ जंक फाइल्स ही मिलेंगी